सैनिक (Hindi)
कसम ली थी उसने आत्मसमर्पण की, अपनी मातृभूमी के रक्षा की! खुशी खुशी अपने आप को खो देने का जज्बा रखता था वो, बेख़ौफ़ होके चला गया सेना मे वो| पता नहीं जिंदा आयेगा भी या नहीं लौटकर, पर ये तो निश्चित था की डरकर भागेगा नही वो दुश्मन देखकर; डटकर सामना करेगा वो, खात्मा कर देगा उन सबका जिन्होंने आंख उठा कर देखा उसकी माँ(मातृभूमी) को| रखी मंशा जिन्होंने खत्म करने उसकी माता की पता ही नहीं चला कब खुद ही मिल गये मिट्टी मे वो| उसके लिये सबसे बढकर कुछ था तो वो थी उसकी भारतमाता, जिसके लिये कुरबान होने चला था वो| युद्ध के समय दुश्मनो से घिरा था वो, याद आयी उसको उसकी जननी जिसने कह कर भेजा था, "मुकरना नहीं कभी अपने शपथ से; डटे रहना अपने कर्म, अपने जिम्मेदारी पर। रहेगा सदा गर्व हमें तुझपे"l याद कर वो कर दिया उसने अनेकों का खात्मा पर लग गयी एक गोली उसके काया कोl खून मे पडा था तब याद आयी अपने वरिष्ठ की बातें कहा था जिसने "हमें युद्ध ना होने देने पर प्रयास करना हैl युद्ध ना होने में ही सबकी भलाई हैं, पर हुआ तो अपने आप को लडता देख गर्व होगा की हमें मौका मिला हैं अपने देश के लिये कुछ कर गुजरने काl लडाई झगडे से साबित ही क्या होगा?; पर जब कभी होगा तो हमें हारना नहीं हैं, अपने शौर्य और वीरता से रक्षा करनी हैं अपने माता कीl जीत के भी हम हार ही जायेंगे क्यूँ की जिनके ऊपर चलायी गोलियां वो भी तो आखिर इंसान थे, इंसान ही इंसान का सबसे बडा शत्रू हो जाता हैं"l यही सोचते समय लाचार पडे जवान पर सबने एकसाथ वार किये, जिस दफा सांस रुक गयी जश्न मनाने लगे वो, सोचा भी नहीं एक दफा की वो भी उनके ही तरह एक इंसान था, एक योद्धा थाl
जब उस वीर की शहादत की खबर उसके घर तक पहुंची तो 'रोये सब उसके शहीद होने पर, पर उसके अपने रो पडे उसके कभी लौटकर वापिस ना आने पर'l दुःख तो सभी को हो रहा था, आंसू तो सबके बह रहे थे, पर उसके लौट कर ना आने का गम था उसके अपनों कोl
"तू शहीद हुआ, तो न जाने, कैसे तेरी माँ सोयी होगी? लेकिन एक बात तो तय है कि .. तुझे लगने वाली गोली भी, सौ बार रोयी होगी."
~ कारगिल विजय दिवस की जीत पर
Taking a moment and thanking my friend Pranay Singh for helping me through out for all my grammar mistakes and then proof reading it.
Jai Bharat Mata ki
ReplyDeleteLive long India ❤️😀 Jai Hind 🇮🇳
DeleteJai Bharat Mata ki
ReplyDeleteMast ch 😍😍😍😍
ReplyDelete😍
ReplyDelete❤️❤️
ReplyDeleteKhup ch chan❤️😍
ReplyDeleteMast ☺️
ReplyDeleteThank you for your constant love and support 💓🤗
Delete